फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोटे की दुकानें मिलीं बंद, छह को नोटिस

Fri, 08 Aug 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के सात गांवों में स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों की पूर्ति निरीक्षक ने जांच की। दुकानें बंद मिलने पर छह कोटेदारों को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान ने बताया कि राशन वितरण से संबंधित लगातार शिकायत मिली रही थी। 25 जुलाई को क्षेत्र के वसुली, जहदा, सोहट, कोल्हुआ, डोमा, अमडा उर्फ झुलनीपुर में जाकर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों की जांच की गई। इस दौरान यह सभी दुकानें बंद मिलीं, जबकि शासन की ओर से वितरण तिथि 20 जुलाई से 10 अगस्त तक निर्धारित है। जांच में पाया गया कि दुकान बंद होने से राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न प्राप्त करने में काफी परेशानी होती है।
इतना ही नहीं तीन माह के वितरण की समीक्षा करने में पाया गया कि इन दुकानदारों की ओर से काफी देर से वितरण शुरू किया जाता रहा है। वहीं दुकान बंद होने के संबंध में दुकान पर कोई सूचना नहीं दी गई थी। ई-केवाईसी की जांच में पाया गया कि इन दुकानदारों की ओर से राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी पूर्ण नहीं की गई है, जबकि 30 जून तक ही सभी राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी पूर्ण करना था।
विज्ञापन

दुकानदारों की ओर से अनुबंध पत्र की शर्तों के स्पष्ट उल्लंघन को देखते हुए सरकारी सस्ते गल्ले के वसुली के दुकानदार सीताराम, जहदा की किरन देवी, सोहट के सीताराम, कोल्हुआ के जमालुद्दीन, डोमा के हवलदार, अमडा उर्फ झुलनीपुर की अनिता पाल के खिलाफ नोटिस जारी कर एक सप्ताह अंदर तीन माह के स्टाक व वितरण अभिलेखों सहित सभी तथ्यों के बारे में सटीक स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें