मिठौरा। विकास खंड मिठौरा में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों और अधिकारियों को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। शासन की वार्षिक स्थानांतरण नीति 2026-27 के बावजूद तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात कर्मचारियों के स्थानांतरण न होने का मुद्दा जिलाधिकारी के दरबार तक पहुंच गया है। मामले में निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है।
शेषमणि पांडेय द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि शासन की स्थानांतरण नीति के बावजूद विकास खंड मिठौरा में कई कर्मचारी और अधिकारी वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं। इससे प्रशासनिक पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे ब्लॉक के कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती अवधि का सत्यापन कराने तथा स्थानांतरण के पात्र कर्मचारियों को तत्काल हटाने की मांग की है। संवाद