फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन पनियरा व मेदनीपुर में तैनात किए गए जिम्मेदार 17-34-38

विज्ञापन
पनियरा कस्बे को सैनिटाइज करते कर्मी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 15 लोग क्वारंटीन
विज्ञापन

पनियरा व मेदनीपुर का बेनीगंज टोला हुआ सैनिटाइज
महराजगंज। पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले पनियरा कस्बे के 15 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। उनके नमूने जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजे गए हैं। वहीं संक्रमितों के गांव को सैनिटाइज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की स्क्रीनिंग करने में लगी है। सदर तहसील प्रशासन ने पनियरा बाजार व घुघली क्षेत्र के ग्राम मेदनीपुर के बेनीगंज टोले को 23 जून तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। दोनों स्थलों पर शांति तथा साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए जिम्मेदारों को तैनात किया गया है। बुधवार को दोनों जगहों पर पहुंच अग्निशमन विभाग के जिम्मेदारों ने सैनिटाइज किया।
एसडीएम आरबी सिंह ने बताया कि पनियरा बाजार में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन आदि में ग्राम वासियों के सहयोग के लिए एडीओ विनोद कुमार गुप्ता, एडीओ पंचायत तथा संबंधित गांव के राजस्व लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी को तैनात किया है। शांति व्यवस्था व धारा 144 का पालन कराने के लिए सुबह आठ से शाम चार बजे तक अवर अभियंता जगदीश नरायण, शाम चार बजे से रात 12 बजे तक प्रधानाध्यापक अवधेश गुप्ता तथा रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्रा को तैनात किया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मेदनीपुर के बेनीगंज टोले में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन आदि में ग्रामवासियों के सहयोग के लिए एडीओ कृषि, एडीओ पंचायत तथा संबंधित गांव के राजस्व लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी को तैनात किया है। शांति व्यवस्था व धारा 144 का पालन कराने के लिए सुबह आठ से शाम चार बजे तक प्रधानाध्यापक शिवनरायन सिंह, शाम चार बजे से रात 12 बजे तक प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रसाद तथा रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक घुघली के तकनीकी सहायक नरेश शुक्ला को तैनात किया है। दोनों स्थलों पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने भवनों को सैनिटाइज किया तथा बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

350 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग
कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को सरकार द्वारा उनके घर पहुंचाने का सिलसिला जारी है। रोडवेज की बसों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मजदूर सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में बने आश्रय केंद्र पहुंच रहे हैं। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ब्लॉकवार होम क्वारंटीन के लिए भेजा जा रहा है। बुधवार को 350 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जिसमें रोडवेज की बस व प्राइवेट वाहनों से आए लोग भी शामिल रहे। आश्रय केंद्र पर पहुंचे एसडीएम राजेश जायसवाल व सीओ अशोक कुमार मिश्र ने थर्मल स्क्रीनिंग का जायजा लेते हुए श्रमिकों की समस्याओं पर ध्यान देने देते हुए व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। बीईओ हेमवंत कुमार ने एवं ब्लॉक व राजस्व कर्मचारियों ने कामगारों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने बताया कि 25 प्रवासी मजदूरों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

----------------
1130 भारतीयों को मिला प्रवेश
विदेश मंत्रालय की पहल पर लॉकडाउन में नेपाल में फंसे लोगों को भारत लाया जा रहा है। बुधवार को नेपाल से 1130 भारतीय नागरिक सोनौली पहुंचे। आब्रजन कार्यालय में सभी नागरिकों से जरूरी प्रपत्र भरवाए गए। इसके बाद स्क्रीनिंग कर उन्हें बस से भेजा गया। सीओ नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि बुधवार को 1130 नागरिक नेपाल से भारत आए। इसके अलावा भारत से करीब 300 नेपाली नागरिक नेपाल रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें