फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नशे में चला रहे थे वाहन तीन पर 30 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़े जाने पर भारी जुर्माना अदा करना होगा। शुक्रवार की रात सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ व यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन वाहन चालकों पर 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

एक जनवरी से प्रभावी इस अभियान में नियम तोड़ने वाले लगभग 100 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई व जागरूकता का दौर जिले में 31 जनवरी तक प्रभावी रहने वाला है।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनपद में एक जनवरी से प्रभावी है। एआरटीओ के निर्देशन में पहले सप्ताह जागरूकता अभियान के साथ वाहनों पर रेडियम रिफ्लैक्टर लगाए गए। अभियान के अगले चरण में विगत तीन दिनों से जनपद के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों के उल्लंघन में 100 वाहन चालक चालकों पर कार्रवाई की गई। 25 कार व 75 दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार के साथ शनिवार देर नाम सेमरा टोल प्लाजा के निकट आने-जाने वाले वाहन चालकों की जांच ब्रेथ एनेलाइजर से किया गया। इस दौरान तीन वाहन चालक नशे की हालत में पाए गए। इनके खिलाफ एआरटीओ मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर प्रत्येक पर दस हजार के तहत 30,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ब्रेथ एनेलाइजर टेस्ट कार, रोडवेज, ट्रक ड्राइवरों का किया गया। कुल 24 की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें