फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिपरा सोनाड़ी में निकला अजगर, वन विभाग ने किया रेस्कयू

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा सोनाड़ी में बृहस्पतिवार की देर रात एक विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ग्राम निवासी कन्हैया यादव जब दरवाजे पर निकले, तो अचानक अजगर को देख दहशत में आकर शोर मचाने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

खबर मिलते ही वन दरोगा नित्यानंद मौर्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। वन दरोगा मौर्य ने ग्रामीणों कहा कि यदि कभी भी किसी गांव में इस तरह का जंगली जीव दिखाई दे तो वन विभाग को तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें