फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक घंटे इंतजार के बाद बस आई, बैठने के लिए धक्का-मुक्की

Tue, 24 Jan 2023 04:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

गोरखपुर जा रहे संवरेजी गांव के सुरेंद्र ने बताया कि एक घंटे इंतजार के बाद बस आई भी तो भीड़ की वजह से बैठने के लिए जगह नहीं मिली। ठूठीबारी के लिए बस का इंतजार कर रहे ज्ञानेश यादव ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे हो गए, लेकिन बस नहीं मिली है।
विज्ञापन
बस स्टेशन परिसर में बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करते यात्री।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन पर सोमवार को यात्रियों को बसों में बैठने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी। डिपो की 35 बसें माघ मेले से वापस नहीं आने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय रूटों पर बसों की किल्लत हो गई है।

विज्ञापन


रोडवेज बस स्टेशन परिसर में यात्री सोमवार को दोपहर में बस का इंतजार कर रहे थे। गोरखपुर जाने के लिए बस नहीं मिल रही थी। करीब एक घंटे इंतजार के बाद एक बस आई, तो उसमें बैठने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद कुछ यात्रियों को बैठने की जगह मिल गई, लेकिन कुछ को टेंपो टैक्सी का सहारा लेना पड़ा।

गोरखपुर जा रहे संवरेजी गांव के सुरेंद्र ने बताया कि एक घंटे इंतजार के बाद बस आई भी तो भीड़ की वजह से बैठने के लिए जगह नहीं मिली। ठूठीबारी के लिए बस का इंतजार कर रहे ज्ञानेश यादव ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे हो गए, लेकिन बस नहीं मिली है।
विज्ञापन


टेंपो या टैक्सी से जाना पड़ेगा। आजाद नगर की सावित्री देवी स्टेशन परिसर में बैठी थी। उनको फरेंदा जाना था, लेकिन बस नहीं मिली। उन्होंने बताया कि दो घंटे गुजर गए, लेकिन बस नहीं मिली है।

महराजगंज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि माघ मेले में गईं बसें शाम तक आ जाएंगी। उसके बाद यात्रियों की समस्या दूर हो जाएगी। जिले में प्रमुख मार्गों पर समय से बसें संचालित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें