फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सामूहिक विवाह में जेवरात के साथ देगा शुद्धता प्रमाण

Thu, 05 Jun 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सामूहिक विवाह योजना में जेवरात की सप्लाई देने वाले दुकानदार या संबंधित जिम्मेदार खेल नहीं कर सकेंगे। जेवरात के साथ दुकानदार से अब प्रमाणपत्र भी लिया जाएगा कि जिस जेवरात की बिक्री वह कर रहे वह कितने कैरेट (टंच) का है। प्रमाणपत्र देने के बाद भी विभाग से उन्हें भुगतान मिलेगा और यह कैरेट रिपोर्ट सामूहिक विवाह के बाद शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए जिले के समाज कल्याण विभाग को 600 से अधिक लक्ष्य दिया गया है। इसमें वधू को उपहार वाली पायल व बिछिया की चांदी की गारंटी दुकानदार देंगे। प्रत्येक वधू को 65 कैरेट (टंच) चांदी का प्रमाणपत्र देना अनिवार्य होगा। साथ ही वधू को उपहार में पहले से ज्यादा सामान मिलेगा। योजना की राशि 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दी गई है।
वर-वधू को 10 हजार रुपये के स्थान पर 25 हजार रुपये का सामान उपहार में मिलेगा। कपड़े, स्टेनलेस स्टील का डिनर सेट, पांच लीटर क्षमता का कुकर, ट्राॅली बैग, डबल बेड चादर, कंबल, चूड़ी-कंगन व पायल-बिछिया मिलेगा। पायल-बिछिया के निर्माता को प्रत्येक वधू को 65 टंच चांदी की शुद्धता का प्रमाणपत्र देना होगा। ऐसा नहीं करने पर भुगतान नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

इससे पायल-बिछिया की चांदी में खेल रुकेगा। पहले कई बार पायल-बिछिया की चांदी को लेकर सवाल उठते रहे जिसपर शासन ने निर्देश जारी किया है। 15 हजार रुपये समारोह में खर्च होंगे और 60 हजार रुपये वधू की बैंक खाते में भेजे जाएंगे। 10 जोड़े पंजीकृत होने पर आयोजन तारीख निर्धारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें