फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्रय केंद्र प्रभारी देंगे लाइव लोकेशन, लापरवाही पर कार्रवाई

Sun, 30 Mar 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में गेहूं खरीद के लिए 166 क्रय केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। साथ ही केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए छाया और शीतल जल के इंतजाम के निर्देश प्रभावी हैं।
विज्ञापन

अब क्रय केंद्र प्रभारियों की जिम्मेदारी और बढ़ाई गई है। क्रय केंद्र प्रभारी का फोन नंबर जो केंद्र के बैनर पर प्रिंट है उसे बंद नहीं कर सकते। विभाग की तरफ से रैंडम जांच कर इसका सत्यापन करेगा। अगर कोई नंबर बंद मिलता है तो विभाग संबंधित सचिव पर कार्रवाई करेगा। साथ ही सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को छोड़कर एक ग्रुप भी विभाग ने बनाया है, जिससे महत्वपूर्ण अधिकारी भी जोड़े गए हैं। इस वाट्सएप कम्युनिटी में एक अप्रैल से केंद्र सचिव अपनी लाइव लोकेशन भी साझा करेंगे।
जनपद में अभी गेहूं कटाई नहीं शुरू हुई है क्योंकि इस बार विलंब से बोआई हुई थी। कृषि विभाग के मुताबिक 2.48 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोआई हुई है, जिसकी कटाई का दौर एक अप्रैल से पांच अप्रैल के बीच शुरू हो जाएगा। इसके मद्देनजर खाद्य व विपणन विभाग ने क्रय केंद्रों को सक्रिय करने के लिए एक बार फिर निर्देश पत्र जारी किया है। सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक क्रय केंद्र खुला रखते हुए खरीदारी करनी होगी। क्रय केंद्र पर लगे फोन नंबर को बंद न करने का निर्देश दिया गया है। नंबर खुले होने की रैंडम जांच कभी भी की जा सकती है। रोजाना सचिव को लाइव लोकेशन अपडेट करना भी अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें