फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरैनिहा को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

Wed, 01 Jan 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा ब्लाॅक क्षेत्र के पुरैनिहा ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम पंचायत सचिव गणेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान ममता मिश्रा व प्रतिनिधि विनय मिश्रा के सहयोग से कराए गए विकास कार्यों को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानक से आईएसओ प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। आईएसओ प्रमाणपत्र गांव के आधुनिकीकरण, कंप्यूटरीकरण, स्वच्छता एवं गांव के बेहतर विकास के साथ ही वहां की कार्यप्रणाली में बेहतर सुधार और सभी पंचायत सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और उनकी दक्षता बढ़ाने के लिए प्रदान किया जाता है। जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन व जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने ग्राम पंचायत पुरैनिहा को बधाई देते हुए जिले के अन्य ग्राम पंचायतों को भी इससे प्रेरणा लेने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने बताया कि इस उपलब्धि से क्षेत्र के विकास में नया जोश आया है और ग्रामीण विकास की दिशा में पुरैनिहा गांव का यह कदम सराहनीय है।׶
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें