फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरंदरपुर पुलिस ने चोरी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। पुरंदरपुर थाना की पुलिस ने सोमवार को चोरी के एक बांछित आरोपी को कोल्हुआ ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के अनुसार, लक्ष्मीपुर एकमा गांव में 22 जुलाई की रात में संजय कुमार के बंद मकान के सीढी के रास्ते दिवाल तोड़ कर मकान के अंदर रखा सामान चोर उठा ले गए थे। उस दौरान पीड़ित पत्नी के इलाज के लिए महराजगंज गए हुए थे। वापस में लौटे तो देखा कि मकान के भीतर का सामान बिखरा है। बक्से में रखा सोने, चांदी के आभूषण के साथ जरूरी सामान भी चोर उठा ले गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में वांछित आरोपी कन्हैया लाल निवासी टेढ़ी पुरंदरपुर को कोल्हुआ ढाला के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास ब्रेसलेट दो, पायल चांदी व चार बिछिया चार बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें