फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली सीमा पर पकड़ा गया पंजाब मूल का अमेरिकी नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
एलओसी नोटिस के तहत की गई गिरफ्तारी, मारपीट सहित गंभीर मामलों में दर्ज है कई मुकदमे
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर आव्रजन और पुलिस विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा। बताया गया कि उक्त आरोपी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। उसके खिलाफ पंजाब पुलिस ने मारपीट सहित कई मुकदमे दर्ज किए हैं।
बताया गया है कि आरोपी ने अमेरिका की नागरिकता ले ली है। वीजा पर भारत आया था। भारत से नेपाल पंजाब के अपने मित्रों के साथ घूमने जा रहा था। डिपार्चर के दौरान आब्रजन अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और पंजाब पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार की सुबह आव्रजन कार्यालय सोनौली के अधिकारी सीमा पर भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक अपने कुछ भारतीय मित्रों के साथ नेपाल जाने के दौरान पासपोर्ट वीजा लेकर डिपार्चर के लिए पहुंचा।
विज्ञापन

पासपोर्ट नंबर डालते ही उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी होने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ उसे पकड़ लिया और पूछताछ करने लगी। जांच के दौरान पता चला कि उसका नाम गुरु चरण सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब सितंबर माह में भारत की नागरिकता सरेंडर कर अमेरिका की नागरिक ले ली थी। वह 12 जनवरी को वीजा पर भारत आया था।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल रामचन्द्र राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरु चरण सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की ओर से लुक आउट नोटिस जारी किया है। पंजाब पुलिस को सूचना दी गई है। आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपी को पंजाब पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें