फरेंदा। ग्रामीण जलापूर्ति योजना के कुशल संचालन को लेकर विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को ब्लाॅक सभागार में आयोजित हुई। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक के साथ सक्रिय महिला के समूह सहित अन्य को उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने जानकारी दी।
प्रशिक्षक शैलेष पांडेय ने कहा कि विभाग से जल आपूर्ति को लेकर पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल मिलना है। इसको लेकर कुशल क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एडीओ पंचायत गुलाब पाठक ने कहा जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाना सरकार की मंशा है। जल है तो कल है मंत्र को आत्मसात करते हुए ग्राम स्तरीय प्रतिनिधियों को न केवल सक्रिय होना है बल्कि जल की गुणवत्ता, संरक्षण और प्रबंधन को लेकर जागरूक होना जरूरी है। सीनियर सिक्रेटरी कल्पना शुक्ला ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की सक्रिय महिलाओं को जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी, शिकायत समाधान और नल कनेक्शन की स्थायी व्यवस्था में अपनी भूमिका निभानी है। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान चंदन तिवारी, साधुसरन, नीरज जायसवाल, शाह आलम, सुनील चौरसिया, गंगा यादव, सुकांत मौजूद रहे। संवाद