फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खस्ताहाल सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई

Sat, 05 Jul 2025 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। शनिवार को क्षेत्र के हरपुर तिवारी गांव की खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का सब्र आखिर टूट ही गया। वर्षों से सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई करके विरोध जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब इस पर चलना मुश्किल हो गया है। बताया गया है कि ग्रामीणों ने खस्ताहाल सड़क पर धान की रोपाई की और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क को ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
अब बरसात में सड़क पर कीचड़ और गड्ढों की वजह से चलना दूभर हो गया है। स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस विरोध की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई इसकी सुधि लेने नहीं आया। इस दौरान नितेश त्रिपाठी, सुनील तिवारी, रितेश मणि त्रिपाठी, अनिरूद्ध चौधरी, प्रदीप यादव, जयराम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें