महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने चार फरवरी को प्रस्तावित वृहद रोजगार मेले में जनपद के युवाओं की सहभागिता कराने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के साथ बैठक की। डीएम ने एआरटीओ को इच्छुक आवेदकों के लिए पर्याप्त वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आईटीआई, पॉलिटेक्निक और ओडीओपी लाभार्थियों सहित विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों/प्रशिक्षुओं के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्धारित समय पर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के प्रयास से रोजगार के इच्छुक लोगों के लिए यह बेहतर अवसर है। चार फरवरी को वृहद रोजगार मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में मदन मोहन मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में होगा। 150 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इसमें 15,000 से अधिक रिक्तियों पर प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। संवाद