फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बीमारियों के संबंध में त्वरित सूचना प्रदान करें जिम्मेदार’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बीमारियों के संबंध में त्वरित सूचना प्रदान करें जिम्मेदार’
विज्ञापन

महराजगंज। स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्साधिकारी (टीकाकरण प्रभारी) बीमारियों को लेकर जिला स्तर पर व अन्य जिम्मेदारों को समय से सूचना प्रदान करें ताकि किसी प्रकार की मुश्किलों से तुरंत निपटा जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें।
यह बात बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में विश्व स्वास्थ्य संगठन इकाई द्वारा आयोजित कार्यशाला में सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि टीकाकरण प्रभारी संबंधित अस्पतालों पर टीका लगाने को लेकर बेहतर कार्ययोजना तैयार कर लें। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तो टीकाकरण को लेकर सदैव सजग है, फिर भी यदि कहीं से भी बीमारियों के फैलने व टीकाकरण किए जाने की आवश्यकता महसूस हो तो उसे तुरंत विभाग के संज्ञान में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़े डॉ. विकास ने कहा कि हम सभी को टीकाकरण को लेकर दिशा निर्देशों व मानकों का पूर्णत: पालन करना चाहिए। ऐसा कर हम समय से अपनी जिम्मेदारियों से मुुक्ति पा सकते हैं। इस दौरान देवी प्रसाद समेत विभिन्न अस्पतालों के चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें