फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधेड़ की मौत के बाद दुकान के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शव रखकर प्रदर्शन करते लोग। 
विज्ञापन
परिजन व ग्रामीणों ने कंचनपुर चौराहे स्थित एक बीज भंडार के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन, आश्वासन पर माने
विज्ञापन

रविवार की रात सीढ़ी पर पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गए थे कपिल देव
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुइयां कंचनपुर गांव निवासी चालक कपिल देव (46) की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने कंचनपुर चौराहे स्थित एक बीज भंडार के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि मृतक के नाम पर लिए गए बैंक ऋण का निस्तारण कराया जाए।
परिजन के अनुसार, कपिल देव रविवार रात वाहन चलाकर घर लौटे थे। भोजन करने के बाद वह छत पर सोने चले गए। देर रात बारिश होने पर नीचे उतरते समय उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने और अधिक रक्तस्राव होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के परिजन का आरोप है कि उनके नाम पर करीब सात लाख रुपये का बैंक ऋण लेकर बीज भंडार संचालक कारोबार कर रहा था। उनका कहना है कि दुर्घटना के बाद उपचार के दौरान भी संचालक अस्पताल नहीं पहुंचा। इसी से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने दुकान के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और ऋण का भुगतान कर एनओसी दिलाने की मांग की।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बीज भंडार संचालक ने सार्वजनिक रूप से मृतक के नाम पर लिए गए ऋण का भुगतान कर एनओसी उपलब्ध कराने तथा परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन प्रदर्शन समाप्त कर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

कपिल देव अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो बेटियां छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें