फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहीं घटी ट्रकों की कतार, सोनौली बॉर्डर पर पांच किमी तक जाम

विज्ञापन
सोनौली चार दिन बाद भी नहीं घटी ट्रकों की कतार, सोनौली बॉर्डर पर पांच किमी तक जाम। 
विज्ञापन
एक लेन में ट्रक खड़े होने से आवागमन हो रहा है प्रभावित
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार अभी कम नहीं हो रही है। नो-मेंस लैंड से लेकर भारतीय सीमा में करीब पांच किलोमीटर तक ट्रकों की कतार लगी है। जाम से नौतनवा कुनसेरवा बाईपास एक लेन में ट्रक खड़े रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।
सोमवार की रात सीमा को देर रात 12 बजे तक खोलकर ट्रकों की निकासी कराई गई, लेकिन इसके बावजूद जाम की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हो सका। सीमा पर सैकड़ों मालवाहक ट्रक नेपाल में प्रवेश की प्रतीक्षा में खड़े हैं। ट्रक चालकों को कई दिनों से सड़क पर ही समय बिताना पड़ रहा है। भोजन, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लगातार इंतजार के कारण डीजल की खपत बढ़ने और समय पर माल की डिलीवरी नहीं होने से ट्रांसपोर्टरों व व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पहले भी सीमा पर व्यापारिक प्रक्रियाओं और भंसार में सर्वर संबंधी कारणों से देखने को मिले हैं। ट्रकों की लंबी कतार के कारण सीमा क्षेत्र में स्थानीय लोगों और नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों को भी दिक्कतें हो रही हैं। कई स्थानों पर सड़क संकरी होने से छोटे वाहन भी जाम में फंस रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रकों की निकासी तेज कराने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

सीमा पर तैनात प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियां ट्रकों की निकासी में जुटी हैं, लेकिन नेपाल की ओर से सीमित संख्या में वाहनों के प्रवेश के कारण जाम पूरी तरह समाप्त नहीं हो पा रहा है। यदि निकासी की रफ्तार नहीं बढ़ी तो आने वाले दिनों में ट्रकों की कतार और लंबी होने की आशंका है।
कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि भारतीय सीमा में जाम को लेकर नेपाल भंसार अधिकारियों से वार्ता किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें