हियुवा की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को गायत्री शक्ति पीठ में आयोजित हुई। बैठक में हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा हुई।
हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि यहां की धरती पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा एक ऐसा संघर्ष होगा। जिसकी हनक से शासन प्रशासन की नींद हराम हो जाएगी। शासन की लापरवाही और घुसखोरी संरक्षण की बदौलत हिंदू विरोधि शक्तियां सक्रिय हो गयी हैं।
जिसे अब हम कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेंगे। इन शक्तियों को परास्त करने के लिए शासन में बैठे कुछ लोगों को सबक सिखाने के लिए हियुवा एक रणनीति के तहत इसी माह में जिला मुख्यालय पर वृहद धरना प्रर्दशन करेंगे। सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को महंत अदित्यनाथ के नेतृत्व में करेंगे। इस कार्यक्रम में कुछ तहसीलो में कार्यकर्ता संम्मेलनो का दिन भी सुनिश्चित किया जा चुका है।
जिसमें 11 मई निचलौल , 13 मई को फरेंदा में। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह ने कहा कि हियुवा का जन्म हिंदू उत्पीड़न की घटना का समूल नाश करने के लिए हुआ है। पहले बात से काम चल जाय तो ठीक है नहीं तो ईट का जबाब पत्थर से देने का हिसाब भी जानते है। गोरखपुर मंडल प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता को अपने अंदर समर्पण की भावना और जुझारू होते हुए सक्रिय होने की आवश्यकता है।
इस मौके पर जिला संयोजक सतीश सिंह, जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, सह संयोजक कुष्णनंदन पुरी, चंद्रप्रकाश पटेल,छोटे लाल गुप्ता, संजय यादव, आदि लोगो ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता नरसिंह पांडेय और संचालन कृष्ण बिहारी पटेल ने किया।
इस दौरान मुक्तिनाथ वर्मा, धंनजय शर्मा ,रूपनरायण मिश्र, रघुवंशी, बृजेश पांडेय, जितेंद्र शर्मा संजय शर्मा, उमेश पटेल उरविंद , गौतम अग्रहरी, संजय शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
आठ को परशुराम जयंती मनेगीः हाटा। श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को परशुराम जयंती आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में आठ मई को आयोजित होने वाले परशुराम जयंती समारोह की तैयारी को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।