फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय तोड़वाकर जाम से निजात का प्रस्ताव

Tue, 27 Nov 2018 12:48 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
शौचालय तोड़वाकर जाम से निजात का प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बस स्टेशन के सामने स्थित शौचालय को तोड़कर लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने का प्रस्ताव रखा। हालांकि विधायक के प्रस्ताव पर बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। यह बात अवश्य कही गई कि बोर्ड की अगली बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक की शुरूआत में नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक ने पिछली कार्रवाई पढ़कर सुनाया। इसके बाद नए एजेंडे पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जलकल परिसर के बगल में नवनिर्मित कांप्लेक्स की जमानत धनराशि जमा कराकर लोक निर्माण विभाग के शेड्यूल रेट मार्केट वैल्यू को ध्यान में रखकर किराया निर्धारित किया जाए। कांप्लेक्स का आवंटन लाटरी सिस्टम से किए जाने का निर्णय लिया गया। रामप्रीत  मुंशी की तरफ से प्रस्ताव रखा गया कि चौराहे पर रहने वाली भीड़ को देखते हुए रैन बसेरा के पास खाली पड़ी जमीन पर वाहन स्टैंड बनवा दिया जाए। सदस्य डॉक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने मांग की कि विकास कार्यों के लिए जो भी डीपीआर डूडा व अन्य विभागों की ओर से तैयार किए जा रहे हैं, उसकी जानकारी उस वार्ड के सदस्यों को भी दी जानी चाहिए। राम बेलास यादव ने सभी वार्डों में कूड़ा निस्तारण के लिए जगह निर्धारित किए जाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में शत्रुघन, रामप्रीत, संगीता, हीरामती, गामा मद्धेशिया, राजकुमार वर्मा, अनिल वर्मा, अमितेश गुप्त, प्रीती सिंह, राजीव कुमार, मुरली मनोहर, ईश्वर चंद्र पटेल, नेहा यादव, रामबेलास यादव, उर्मिला, महेंद्र, दुर्गावती, संतोष, राघवेंद्र, जाहिदा, लालजी गुप्ता, धर्मा देवी, चंद्रकला, रीता यादव, विनोद कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें