फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संस्कृत स्कूलों को जर्जरता से उबार रहा प्रोजेक्ट अलंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रोजेक्ट अलंकार से सिर्फ जनपद के माध्यमिक स्कूलों का ही कायाकल्प नहीं हो रहा, बल्कि आश्रम पद्धति से संचालित संस्कृत माध्यमिक स्कूलों की जर्जरता भी दूर कर रहा है। इस योजना से मौजूदा शिक्षा सत्र के लिए कुल चार स्कूलों के लिए 25-25 लाख रुपये जारी किए गये हैं जिससे इन स्कूलों में नए भवन का निर्माण प्रक्रिया इन दिनों तेजी से संपादित की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल 19 संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों का संचालन माध्यमिक संस्कृत बोर्ड की तरफ से हो रहा है। इसमें तीन स्कूल वित्तविहीन भी हैं। अप्रैल में इन सभी स्कूलों में सत्र प्रभावी करते समय ही शासन की तरफ से घोषणा कर दी गई थी कि अब संस्कृत स्कूल भी प्रोजेक्ट अलंकार से कायाकल्प व जरूरी संसाधनों के लिए मदद प्राप्त कर सकते हैं। जुलाई के प्रथम सप्ताह में मदन मोहन मालवीय संस्कृत माध्यमिक, बद्रीनाथ संस्कृत स्कूल खैंचा, लुंबिनी संस्कृत स्कूल फरेंदा और योगेश्वर नाथ संस्कृत स्कूल की तरफ से जर्जर हो चुके स्कूल भवन के स्थान पर नये भवन का डिमांड डीआईओएस आफिस से भेजा गया।
इस प्रस्ताव क्रम में जुलाई के दूसरे पखवाड़े में एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई। शासन की तरफ से मदद का इंतजाम होने से इन चारों स्कूलों के नये भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
विज्ञापन

चार संस्कृत माध्यमिक स्कूलों के लिए प्रोजेक्ट अलंकार से एक करोड़ रुपये अव मुक्त किए गए थे। 25-25 लाख रुपये का आवंटन कर तय मानकों के अनुसार भवन निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें