फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राष्ट्रीय युवा दिवस पर फरेंदा में निकाली गई शोभायात्रा

Sun, 12 Jan 2025 09:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती कस्बे में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जयपुरिया जूनियर हाईस्कूल परिसर से निकलकर विष्णु मंदिर तिराहा, आंबेडकर तिराहा व मिलगेट होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची। जहां पर स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित घटनाओं पर चर्चा किया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा युवाओं के भीतर अपार शक्ति है। उस शक्ति का आह्वान करें। स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदुमन मिश्रा, राम शरन गुप्ता, परमात्म अग्रहरी, अभियान प्रमुख चंद्रभान, अंजुला अग्रहरी, अमरीश राव, संघ के नगर प्रचारक आकाश व शिवम जायसवाल मौजूद रहे।
इसी क्रम में परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। जहां उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। काॅलेज परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. अशोक भारतीय ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। अरुण कुमार सिंह ने कहा वह सांसारिक मोह माया को त्यागकर उन्होंने संन्यास ले लिया और गुरु रामकृष्ण परमहंस के शिष्य बन गए। इस दौरान डाॅ. प्रमोद कुमार चौरसिया डाॅ. श्रीदयाल वर्मा, आयुष सिंह, केपी सिंह, मुरलीधर जायसवाल, जमुना निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में मेरा युवा भारत अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र महाराजगंज के तत्वाधान में झिनकी देवी स्मारक पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि संतराम यादव रहे। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य दीपक सहानी ने कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें