फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रीयता भाव से युवा लें प्रेरणा

Sun, 12 Jan 2025 09:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में रविवार को मनाई गई। युवाओं ने स्वामी जी को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। एबीवीपी की तरफ से सदर ब्लॉक सभागार में युवा तरुणाई कार्यक्रम के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य सौम्या गुप्ता ने राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने पर बल दिया।
विज्ञापन

जिला सह प्रचारक सूर्य प्रभात ने स्वामी जी की अध्यात्मिक क्षमता के बारे में बताते हुए कहा कि युवा शक्ति जागरण के लिए उनके योगदान को चिरकाल तक देश याद रखेगा। उन्होंने देश को विश्व गुरु की पदवी दिलाई थी। आज भी युवा उनके बताए मार्ग पर चलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। साधु शरण, प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, देवेंद्र दुबे, नगर मंत्री राहुल निषाद, अमन पांडेय, रत्नेश मिश्रा, विशाल त्रिपाठी, अंकित रौनियर, इंद्रजीत, ब्रजेश शर्मा, बुद्धेश मणि, चंद्रशेखर पटेल, आलोक मणि, मिथिलेश अग्रहरि, अंकित चौधरी, हिमांशु वर्मा, आयुष चौरसिया, अनुज मौजूद रहे।
महराजगंज इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य डाॅ. सुजीत कुमार चौधरी व डाॅ. आलोक चंद्र मिश्रा ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें