फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांवों में निकली शोभायात्रा, 22 जनवरी को होगा भजन कीर्तन

Mon, 08 Jan 2024 06:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामभक्तों और श्रद्धालुओं को निमंत्रण देने का अभियान चल रहा है। निचलौल क्षेत्र के बैठवालिया से शोभा यात्रा प्रारंभ होते हुए यात्रा मिश्रालिया, बहुआर, बहुआरखुर्द, कंमिसवा, औवरहवा, गेडअहवां, भेरिहारी, गोसाईपुर, बढ़ेंया, डोमा, रामनगर, ढेसो, गिरहिया, सितालापुर, परागपुर में पहुंची।
विज्ञापन

जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्र ने बताया कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा व अक्षत वितरण किया जा रहा है। निचलौल खंड के बैठवलिया ग्राम सभा से शोभा यात्रा विस्तारक आशुतोष व अभियान प्रमुख शिवचरण के नेतृत्व में निकाली गई। सभी ग्रामसभाओं में आरती व पूजन हुआ।
जिला प्रचारक ऋषि ने सभी रामभक्तों से 22 जनवरी को पूजा, कीर्तन करने व शाम को दीपावली मनाने की अपील की। प्रांत सेवा प्रमुख रविशंकर ने बताया कि हम सब को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर चलकर रामराज की स्थापना करनी है। इस दौरान प्रांत महामंत्री सीमा जागरण मंच जितेंद्र पाल सिंह, जिला सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख रणजीत, जिला व्यवस्था प्रमुख अजय, जिला संयोजक धर्म जागरण मिथिलेश, जिला संपर्क प्रमुख विमल, महराजगंज नगर अभियान प्रमुख डॉ. आशीष मिश्र, आकाश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें