फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचाराधीन बंदी ने प्राधिकरण सचिव को सुनाई समस्या

Thu, 26 Oct 2017 12:29 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
विचाराधीन बंदी ने प्राधिकरण सचिव को सुनाई समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद न्यायाधीश भोपाल सिंह के आदेश पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सर्वजीत कुमार सिंह ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बंदियों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला जेल में कुल 910 बंदी निरुद्ध हैं। उनमेें 99 महिला एवं 28 अल्पसंख्यक बंदी शामिल है। सुबह नाश्ते में बंदियों को गुण, चाय, दलिया दी गई। दोपहर में रोटी, चावल, दाल, सब्जी और शाम के भोजन में रोटी, चावल, अरहर की दाल व आलू अथवा पालक की सब्जी देने की बात बताई गई।
विज्ञापन
उधर, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सर्वजीत कुमार सिंह को निरीक्षण के दौरान विचाराधीन बंदी राजू श्रीवास्तव व देवराज ने बताया कि ठंड के कारण हाथ-पैर में खुजली हो रही है, जिसका इलाज नहीं हो पा रहा है। इस पर सचिव ने जिला जेल अधीक्षक को समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने लिपिक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सीएमओ से पत्राचार करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सचिव की तरफ से बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता दिए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान सचिव ने प्राधिकरण के कार्यों व उद्देश्यों के बारे में भी बंदियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो बंदी अपने मुकदमे की पैरवी करने के लिए प्राइवेट अधिवक्ता रखने में असमर्थ हैं, उन्हें जिला प्राधिकरण नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराएगा। इस कार्य के लिए जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र भेजवाना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने जिला जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जो बंदी नि:शुल्क अधिवक्ता के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करना चाहते हैं, उसे अविलंब प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं। प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बंदियों की तरफ से कोई खास शिकायत नहीं की गई। इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक एके सिंह, डिप्टी जेलर पीके सिंह, एवं कमल नयन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें