फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आधार व खतौनी में अंतर से फार्मर रजिस्ट्री में दिक्कत

Sun, 29 Dec 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फार्मर रजिस्ट्री के लिए सभी राजस्व गांव में शिविर लगाकर निर्माण कराया जा रहा है। इसमें गन्ना विभाग, पंचायती राज, राजस्व विभाग के साथ कृषि कर्मी भी लगे हैं, लेकिन रोजाना 1000 रजिस्ट्री का लक्ष्य नहीं पूरा होते देख उप कृषि निदेशक ने कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

रजिस्ट्री में कई तरह की असुविधा होने की जानकारी दी गई, जिसमें सबसे बड़ी परेशानी आधार और खतौनी में अलग-अलग नाम का होना पाया गया। इसके बारे में उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार ने सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी है।
फार्मर रजिस्ट्री निर्माण में लगे कर्मियों ने समीक्षा में बताया कि बेहतर नेटवर्क न मिलने के कारण साइट सही तरीके से नहीं संचालित हो रही है अथवा स्लो चल रही है। रजिस्ट्री तेजी से हो सके इसके लिए भरपूर नेटवर्क जरूरी है। इसके अलावा आधार में दूसरा और खतौनी में दूसरा नाम लिखे होने की समस्या भी आ रही है। दोनों जगह अलग-अलग नाम होने से साइट पर प्रपत्र अपडेशन फेल हो जा रहा। आधार और खतौनी में नाम समान होने पर यह तुरंत हो रहा है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रपत्र अपडेट कराने से पहले किसान आधार और खतौनी में लिखे नाम मिला लें। नाम में भिन्नता हो तो आधार संबोधित कराकर खतौनी में लिखा नाम ही दर्ज कराएंगे इससे असुविधा नहीं होगी। फिलहाल इस समस्या को राज्य स्तरीय अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा, जिनके नाम में भिन्नता न हो उनका प्रपत्र तेजी से अपलोड करें क्योंकि लक्ष्य से रजिस्ट्री अभी आधी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें