फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फूटपाथ पर प्राइवेट बसों का कब्जा, पैदल चलना दुश्वार

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मोड़ के पास फरेन्दा रोड पर सड़क किनारे खड़ी बस। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
फुटपाथ पर प्राइवेट बसों का कब्जा, पैदल चलना मुश्किल
विज्ञापन

महराजगंज। शहर में पांच स्थानों पर प्राइवेट बसों के लिए अड्डे बनाए गए हैं। लेकिन इनका कब्जा सभी सड़कों पर है। राहगीरों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है। यही नहीं रोडवेज बस स्टेशन के सामने ही प्राइवेट बस टेंपो आराम से सवारी भरते हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि कई बार रोडवेज कर्मचारियों एवं प्राइवेट बस चालकों में सवारी बैठाने को लेकर नोकझोंक भी हुई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। फुटपाथ पर बस खड़ा कर सवारी भरने से लोगों को आने में परेशानी हो रही है।
प्राइवेट वाहनों को खड़ा करने के लिए शहर में बालिया नाले के आगे व्यवस्था की गई है। लेकिन कोई अलग स्थान नहीं है। सड़क के किनारे ही वाहन खडे़ करे सवारी भर रहे हैं। इसके अलावा छोटे वाहन शहर में जहां चाहे वाहन खड़ा कर सवारी भरने लगते हैं जिससे अक्सर जाम लग रहा है। फरेंदा रोड पर कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले मोड से आगे फरेंदा जाने के लिए वाहन मिलता है। यहां भी सड़क के किनारे फुटपाथ वाहन खडे़ किए जा रहे हैं। यहीं चौक रोड एवं निचलौल रोड का है। मऊपाकड़ में सड़क के किनारे वाहन खडे़ हो रहे हैं। दुकान के सामने वाहनाें के खड़े होने से आए दिन नोकझोंक हो रही है। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर कहने के लिए स्टैंड बनाए गए हैं। लेकिन हकीकत यही है कि प्राइवेट वाहन व्यस्त क्षेत्र से दूर सड़क किनारे ही खडे़ होकर सवारी भरते हैं। स्टैंड की निलामी भी होती है। शुल्क भी वाहन चालक जमा करते हैं। लेकिन सुविधा कुछ नहीं होती है। फुटपाथ पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने के एवज में स्टैंड शुल्क जमा करना पड़ता है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता आत्माराम गुप्ता ने बताया कि स्टैंड शुल्क वाहन चालक जमा करते हैं। लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं होता। छाजन के साथ पेय जल की व्यवस्था स्टैंड पर होनी चाहिए। शहर में फुटपाथ पर प्राइवेट वाहन सवारी भरते हैं और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
एडवोकेट नवनीत धर दूबे ने कहा कि शहर के एक निर्धारित स्थान प्राइवेट वाहन को खड़ा होने के लिए होना चाहिए। जहां छाजन की व्यवस्था के साथ यात्रियों को गाड़ी का इंतजार करने के लिए बैठने का भी इंतजाम हो।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। स्टैंड पर यात्री पर सुविधा का ख्याल रखे जाने का निर्देश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें