फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, नेपाल से कमाकर घर जा रहा था युवक

Fri, 01 Nov 2019 06:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निचलौल थाना क्षेत्र के निचलौल मार्ग पर मदनपुरा के निकट गुरुवार की शाम करीब सात बजे सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसे दो साथियों को हल्की चोट लगी। घटना स्थल पर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे उपनिरीक्षक शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।

विज्ञापन


त्यदर्शियों के अनुसार जौरहर गांव के राजेश (32) व उसके साथी प्रेम सागर (37) निवासी रजवल महुवआ तथा एक अन्य बाइक पर सवार थे। तीनों साथी बीते करीब 10 दिन पहले नेपाल के नारायणी घाट गए हुए थे। जहां पर यह लोग राजगीर का काम कर रहे थे। 

इसी बीच यह लोग छठ पर्व मनाने के लिए गुरुवार की शाम को एक बाइक पर सवार होकर घर के लिए लौट रहे थे। अभी वह निचलौल मार्ग के गांव मदनपुरा के निकट पहुचे ही थे कि रास्ते में गिरे पेड़ से बाइक की टक्कर हो गई। जिस दौरान बाइक चालक राजेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोनों साथी को मामूली चोट लगी। 
विज्ञापन


बाइक चालक हेलमेट पहना था। इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। वही एक साथी को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि दूसरा भागने से सफल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें