सीएचसी की जांच करने पहुंचे एडीएम फरेंदा।
महराजगंज। उप जिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक, डाॅक्टर समेत तीन कर्मी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएचसी के अधीक्षक डॉ. प्रकाश चंद चौधरी, डॉ. राकेश कुमार यादव, कर्मचारी अमित पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी और कालिंदी यादव ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि सीएचसी का औषधि कक्ष बंद था। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि फार्मासिस्ट सत्य प्रकाश मिश्रा सीएमओ कार्यालय में विभागीय कार्य के सिलसिले में गए हैं। लेकिन इसकी कोई ठोस जानकारी या अनुमति पत्र मौके पर उपलब्ध नहीं कराया गया था। इसके अलावा, सीएचसी परिसर में एक मेडिकल स्टोर संचालित होता पाया गया। जब एसडीएम ने स्टोर संचालक से दुकान का लाइसेंस मांगा, तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर एसडीएम ने कड़ी चेतावनी देते हुए औषधि निरीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान एक अन्य गंभीर मामला सामने आया, जब ओपीडी में इलाज के लिए आए एक मरीज शिवराज के मामले की जांच की गई।
शिवराज अपने बच्चे के इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे थे। वहां मौजूद डॉक्टर ने उनके लिए दो पर्चियां लिखी गई थी। एक पर्ची पर दी गई दवाएं अस्प
ताल की औषधि काउंटर से दी गई। जबकि दूसरी पर्ची सादे कागज पर लिखी गई थी, जिसमें उक्त मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने की सलाह दी गई थी।