फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वनटांगिया गांवों को सरकारी योजनाओं से संतृप्त कराना प्राथमिकता

Sun, 22 Jun 2025 09:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा रविवार को वनटांगिया गांव खुर्रमपुर पहुंचे। जहां पर प्राथमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एसओसी, एसडीओ वन विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय खुर्रमपुर के निर्माण की गुणवत्ता में शिकायत मिलने पर समिति गठित कर जांच के निर्देश दिए। आयुष्मान योजना के 05 स्थानीय लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड का भी वितरण किया। लेखपाल, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा आदि का नाम लेकर ग्रामीणों से गांव में उनकी उपस्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने उनके नियमित रूप से गांव में आने की बात कही।
डीएम ने ग्रामीणों से उनका हाल जानते हुए सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि वनटांगिया गांव मुख्यमंत्री के दिल में उनका बेहतर ढंग से विकास कराना ही प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है सभी की समस्याओं का समाधान हो। इसलिए जिला के सभी अधिकारी गांव में है। कोई समस्या हो तो नि:संकोच बताए जिसका त्वरित निस्तारण होगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया सभी लोगों से वृहद स्तर पर पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ बीएन. कन्नौजिया, एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी विपिन श्रीवास्तव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।


डीएम ने लेहड़ा देवी में पर्यटन परियोजनाओं का निरीक्षण किया

फरेंदा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने लेहड़ा देवी मंदिर में पर्यटन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। जहां अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान अतिथि गृह, पर्यटक सुविधा केंद्र, घाट आदि के निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को कार्य की गति को तेज करने और अगस्त तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि निर्माण की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुसार होनी चाहिए और मानक से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने माता लेहड़ा देवी का पूजन अर्चन किया। इस दौरान एसडीएम फरेंदा प्रतीक्षा त्रिपाठी, परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल चौथीराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें