मिठौरा। दुर्गा पूजा पंडाल में कथित अश्लील गाने और नृत्य को लेकर सोमवार की रात करीब 11 बजे विवाद खड़ा हो गया। चौक थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में आयोजित कार्यक्रम पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई। विरोध के बाद पुलिस ने कार्यक्रम बंद करा दिया। कमेटी अध्यक्ष के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, मिश्रौलिया गांव में दुर्गा पूजा पर पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान कार्यक्रम में कथित रूप से अश्लील गाने बजाने और नृत्य कराने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने विरोध शुरू कर दिया।