फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जरूरत के अनुसार ही तैयार करें वीबीजी राम जी योजना के तहत कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम बजट के लिए कार्ययोजना का अनुमोदन कराने के निर्देश
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वीबीजी राम जी योजना को लेकर की गई बैठक
महराजगंज। श्रम बजट के लिए कार्ययोजना का अनुमोदन क्षेत्र पंचायत की बैठक में अनुमोदित करा लिया जाए। साथ ही समस्त बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्ययोजना ग्रामस्तर पर कार्य की आवश्यकता के अनुसार ही तैयार की जाए। यह बातें जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को वीबीजी राम जी योजना अंतर्गत श्रम बजट के संदर्भ में कार्यदायी संस्थाओं, समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं ब्लॉक प्रमुखों की बैठक के दौरान कहीं। वह बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लेबर बजट एवं कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सभी ब्लॉक प्रमुखों ने कहा कि कार्ययोजना एवं लेबर बजट मनरेगा अधिनियम/नियमावली एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसका अनुमोदन क्षेत्र पंचायत से कराने के बाद ही जनपदस्तर पर प्रेषित किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया कि संबंधित ग्राम पंचायतों की बैठक में लेबर बजट एवं कार्ययोजना का अनुमोदन प्राप्त किया गया है। बताया गया कि मनरेगा योजना के तहत वित्तीय बर्ष 2026-27 में अनुमानित 70,38,217 मानव दिवस सृजन के साथ अनुमानित धनराशि 29560.52 लाख का बजट शासन को प्रेषित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यों को अधिक गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए खंड विकास अधिकारियों को नियमित पर्यवेक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा किकिसी प्रकार की शिथिलता मिलने पर संबंधित की जवाबदेही सुनिश्चित करें। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत सक्रिय मजदूरों की ई–केवाईसी को जल्द से जल्द पूर्ण करा ली जाए। उपायुक्त श्रम रोजगार ने बताया कि जनपद में लगभग 2.86 लाख श्रमिक हैं और इनमें लगभग 1.51 लाख श्रमिकों का ई–केवाईसी कार्य पूर्ण हो चुका है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें