सिंदुरिया। स्थानीय थाना के ग्राम सभा रामपुरमीर में रविवार को एक महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी मामले में पूर्व प्रमुख समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
पीड़िता के अनुसार, रविवार दोपहर पार्क निर्माण के लिए उसकी निजी जमीन पर जबरन पैमाइश की जा रही थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, वस्त्र फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर सिंदुरिया पुलिस ने पूर्व प्रमुख मिठौरा रामनिवास यादव, उनके पुत्र रजनीश यादव, मनीष यादव व मंजेश यादव के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है।