फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गर्मी में निर्बाध बिजली देने की तैयारी, दुरूस्त हो रहे ट्रांसफॉर्मर

Thu, 01 Feb 2024 06:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी के मौसम में शहरवासियों काे निर्बाध बिजली देने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने व जर्जर तार बदलने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए बृहस्पतिवार को शहर के 80 ट्रांसफाॅर्मरों की जांच की गई। ट्रांसफाॅर्मरों की जांच कर उनकी कमियों का पता लगाया जा रहा है। इसी माह इसे दुरूस्त कर दिया जाएगा ताकि गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर जलने की समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि एक फरवरी से अनुरक्षण माह मनाया जा रहा है। इसके तहत ट्रांसफाॅर्मरों की जांच कराई जा रही है। जिन ट्रांसफाॅर्मरों में कमियां पाई जाएंगी उसे इसी माह दुरूस्त किया जाएगा। जर्जर तार को बदलने का काम चल रहा है। आवश्यकतानुसार ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। गर्मी में निर्बाध बिजली देने की व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें