फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेसिक परीक्षा पैटर्न बदलने की तैयारी, तर्कशक्ति को बल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एनसीईआरटी की तरफ से कक्षा एक से पांचवी तक की कक्षाओं के पाठ्यक्रम के बाद अब वार्षिक परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव की तैयारी की जा रही है। इसके लिए डायट प्रवक्ताओं को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण की तैयारी है। परीक्षा पैटर्न में ब्लेंडिंग तकनीक व तर्क शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ उसे बहुविकल्पी किया जाएगा। इससे लगभग एक लाख विद्यार्थियों की परीक्षा व्यवस्था बदलेगी।
विज्ञापन

एनसीईआरटी की तरफ से पिछले वर्ष कक्षा तीन से पांचवी तक पाठ्यक्रम बदला तो मौजूदा सत्र में कक्षा एक और दो के पाठ्यक्रम बदले गये हैं। नए निर्धारित पाठ्यक्रम में तार्किक दृष्टिकोण व विश्लेषणात्मक शिक्षा को बढ़ावा दिया गया है। मौजूदा समय में इस बदलाव का प्रशिक्षण शिक्षकों को देने के लिए बीआरसी स्तर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के उपरांत डायट के प्रवक्ताओं की राज्य स्तरीय ट्रेनिंग के जरिए वार्षिक परीक्षा का पैटर्न व प्रश्न कैसे हों इसकी जानकारी दी जाएगी।
एनसीईआरटी के निर्देशन में पहले भी डायट से वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार कराए जाते थे। एनसीईआरटी परीक्षा पैटर्न बदलने का प्रशिक्षण प्रवक्ताओं को दिसम्बर तक दे सकता है। 1500 के लगभग स्कूलों में कक्षा 5 वीं तक एक लाख के आसपास नामांकन है। रिद्धि पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें