सिसवां कस्बे में गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन,इस दौराल शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
सिसवा बाजार। कस्बे में स्थापित 12 गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ढोल, नगाड़ों व गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयघोष के साथ विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। देर शाम नारायणी के खेखड़ा नाले पर सभी प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। सिसवा नगर में छह दिवसीय गणेश उत्सव के समापन के दिन 12 प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के उपरांत देर शाम को नारायणी के खेखड़ा नाले में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। यात्रा के दौरान हिंदू कल्याण मंच की ओर से मनमोहन झांकी व बच्चियों का डांडिया नृत्य आकर्षक रहा। गणेश प्रतिमाएं कस्बे के स्टेट चौक पर इकट्ठा होकर काली मंदिर, अमरपुरवा, गोपाल नगर, रोडवेज बस स्टैंड, मेन मार्केट, स्टेशन रोड होते बीजापार स्थित खेखडा नाले पर पहुंची, जहां पूजा अर्चना के बाद विसर्जन हुआ। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे। इसको सकुशल सम्पन्न कराने के लिए छह थानों की पुलिस तैनात रही।