फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कल्पवास और माघ मेला के मद्देनजर डिपो में तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अगले माह से प्रयाग में शुरू हो रहे कल्पवास व माघ मेला की तैयारी महराजगंज डिपो ने शुरू कर दी है। यात्रियों की सहूलियत बढ़ाने के लिए चार रोडवेज बसों की डिमांड राज्य कार्यालय से की गई है। महाकुम्भ के वक्त यात्रियों को सुविधा देने के कारण बसों की संख्या घट गई थी तो लोकल रूट प्रभावित हुए थे। ऐसी समस्या न उत्पन्न होने पाए इसके लिए बस की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

प्रयाग महाकुम्भ के वक्त महराजगंज डिपो ने अच्छी कमाई की। अब इसे दोहराने की तैयारी माघ मेला में की जा रही है। महाकुम्भ के वक्त यात्रियों की संख्या बढ़ने पर लोकल रूट पर बसों की संख्या घटानी पड़ी। यह स्थिति इस बार न हो इसकी तैयारी क्रम में डिपो की तरफ से पत्र भेजकर चार बसें मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें