फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीडीए पंचायत से जनता को साधने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी अब ग्राम पंचायत और वार्डों में पीडीए पंचायत लगाकर जनता से जुड़ने का प्रयास प्रारंभ करेंगे। इस पंचायत में जनता की समस्याएं भी सुनी जाएंगी, जिसके आधार पर पार्टी अगली मासिक बैठक से पार्टी के संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी। इस पंचायत में सपा की उपलब्धियों को बताने के साथ मौजूदा सरकार के कुशासन पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सपा के जिला कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में यह जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दिया। संबोधित करते हुए कहा कि हमें 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटना होगा। तभी सपा का परचम हर क्षेत्र में लहराएगा। पार्टी की मासिक बैठक में मतदाता सूची में नाम कटने और नाम जोड़ने की प्रक्रिया मतदाता सूची से देखकर जो लोग छूट गए हैं उनका नाम सूची में दर्ज कराएं। जिनके नाम बढ़े हैं उनकी जानकारी जिला कार्यालय को दें और उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं। इस मौके पर अमरनाथ यादव, लल्ला यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सतीश यादव, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, अर्जुन यादव, कैलाश प्रजापति, अरविंद यादव, गीता रत्ना, विजय यादव, डाॅ. शेषनाथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें