फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पकड़े गए प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी

Tue, 07 Jan 2025 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-लंबे समय से चल रहा था, सोमवार की रात घर में पकड़े गए थे प्रेमी युगल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर सोमवार रात बंद कमरे में पकड़े गए प्रेमी युगल ने मंगलवार को कस्बे के एक मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद युवती प्रेमी के घर चली गई।

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा का पड़ोस गांव के रहने वाले एक युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह चोरी-छिपे अक्सर मिला करते थे। सोमवार को किशोरी के माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाकर रात में किशोरी ने अपने प्रेमी को घर में मिलने के लिए बुला लिया। इसकी भनक गांव के कुछ युवकों को लग गई। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पहले प्रेमी की पिटाई की। फिर प्रेमी को एक कमरे में बंद कर दिया। उधर, सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने युवक को देर तक बंधक बनाए रखा और उसके बाद उसे लेकर थाने पहुंचे। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि किशोरी को घर में अकेला देख युवक घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किशोरी के परिजन युवक पर शादी का दबाव बनाने लगे। पहले तो युवक के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए, लेकिन जब युवक के जेल जाने की बात आई तो वह भी शादी के लिए तैयार हो गए। मंगलवार की दोपहर दोनों परिवारों के सामने कस्बे के एक मंदिर में शादी कराई गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें