महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए जनपद में सोमवार कुल 83,41,200 मतपत्र प्राप्त हो गए। इनमें सर्वाधिक 25,00,600 मतपत्र जिला पंचायत सदस्य के हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जिले को मतपत्र उपलब्ध करा दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इन्हें सुरक्षित रख लिया है। जिले की 882 ग्राम पंचायतों में 2026 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होना है।
प्रधान के लिए कुल 45 चुनाव चिह्न वाले 24,25,600 मतपत्र प्राप्त हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए भी 45 चुनाव चिह्न वाले 25,00,600 मतपत्र मिले हैं। क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) के 36 चुनाव चिह्न तक के मतपत्र 23,52,600 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 12 चिह्न वाले 10,62,400 मतपत्र प्राप्त हुए हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सभी पतपत्र सुरक्षित करा लिए गए हैं।