फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य अभियान की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट-भट्ठे पर रहने वाली गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लग रहा टीका
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में नियमित टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जा रहा है। 13 अप्रैल तक यह टीकाकरण अभियान चलेगा। टीकाकरण अभियान में ईंट-भट्ठों पर भी जाकर टीका लगाया जा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा की टीम शुक्रवार को पनियरा स्थित ईंट-भट्ठों पर जाकर बच्चों तथा गर्भवती के टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। भट्ठे के बगल में आयोजित टीकाकरण सत्र देखा। एएनएम को आवश्यक दिशा-निर्दश भी दिया। दूसरे चरण का यह टीकाकरण अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा। नियमित टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती का हर हाल में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

पनियरा क्षेत्र में दूसरे चरण के अभियान में 1,320 बच्चों व 321 गर्भवती का टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें तीन दिन में 75 सत्र आयोजित कर 785 बच्चों और 203 गर्भवती को प्रतिरक्षित करा दिया गया है। शेष का भी टीकाकरण कराया जाएगा।
- डॉ. अधिदेव, पीएचसी पनियरा
12 प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है टीका
सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण 12 प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस बी, डिप्थीरिया, टीटनेस, मिजिल्स, परट्यूटिस (काली खांसी), रूबेला, जेई (दिमागी बुखार), निमोनिया, वायरल डायरिया और हीमोफिलस इंफ्लूएंजा से बचाने में टीकों की भूमिका अहम है। जहां निजी अस्पतालों में इन बीमारियों से बचाव के लिए महंगे दामों पर टीके लगवाने पड़ते हैं वहीं सरकारी अस्पतालों में यह टीके निशुल्क हैं।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। अभियान से जुड़े सभी कर्मी लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हैं। नियमित टीकाकरण अभियान के प्रगति की समीक्षा की जा रही है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- डॉ. आईए अंसारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें