फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गर्भावस्था में पौष्टिक आहार पर दें विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पौष्टिक आहार लेने से मां और गर्भस्थ शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भकाल के दौरान कम से कम चार बार स्वास्थ्य जांच जरूर करानी चाहिए।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को सदर सीएचसी पर आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने कहीं। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह भी मौजूद रहे।
मौके पर डॉ. रोमा गुप्ता गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार कर रही थीं। दोपहर 12 बजे तक कुल 27 गर्भवती महिलाओं की जांच की जा चुकी थी, जबकि 16 महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लिखा गया था। शिविर में गर्भवती महिलाओं का वजन, हीमोग्लोबिन समेत अन्य जरूरी जांच की गई। महिलाओं को आवश्यक दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। खून की कमी से पीड़ित दो महिलाओं को आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें