फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल हालातों का डटकर सामना करते हैं पीआरडी जवान : एसडीएम

Tue, 12 Dec 2023 12:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) का 75 वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। युवा कल्याण विभाग महराजगंज की ओर से कस्बे के जयपुरिया इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि एसडीएम रमेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए परेड की सलामी ली और पीआरडी जवानों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि आपदा जैसी मुश्किल घड़ी में जवान डटकर सामना करते हैं। इस हौसले की वजह से हम मिलकर मुश्किल हालातों का सामना कर पाते हैं। रस्साकशी प्रतियोगिता में जयप्रकाश की टीम को पहला जबकि रामसवारे खरवार की टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। वालीबाल प्रतियोगिता में वीरेंद्र खरवार की टीम को पहला स्थान व जयप्रकाश की टीम को दूसरा स्थान मिला। एसडीएम ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पीआरडी जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, बीओ पीआरडी प्रवीण मिश्रा, जितेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, अर्जुन त्रिपाठी, राकेश पटेल, बृजेश यादव, यशवंत पटेल, दयाराम गुप्ता, बेकारू व बाबूलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें