महराजगंज। यूपी बोर्ड 2026 का परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया गया है। प्रायोगिक परीक्षाओं का समय निर्धारित किया जा चुका है। इस बार 70,701 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें 38,961 हाईस्कूल के विद्यार्थी हैं। इन परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होगा। इसके अंक आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज किए जाएंगे।
डीआईओएस प्रदीप शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड 2026 की लिखित परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं।
जबकि प्रायोगिक परीक्षा दूसरे चरण में दो से नौ फरवरी तक होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी और रिकार्डिंग को सुरक्षित रखा जाएगा। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर संपन्न कराई जाएंगी।