सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश में तीन लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रामपुर कला गांव निवासी कैलाश पटेल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि सोमवार की रात में आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी सुदामा यादव, उषा व नेहा मुझे गाली देते हुए मारने लगे, जिससे मेरे पैर व सीने में चोट आई है। आरोपियों ने जाते समय जान मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।