नौतनवा। सिख समुदाय के अनुयायियों ने पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह जयंती पर बुधवार को कस्बे के परसोहिया मोहल्ला रूट पर प्रभात फेरी निकालकर गुरु का गुणगान किया।
गुरुद्वारा से ढोल-मजीरा की धुन पर कीर्तन व गुरु का जाप करते हुए श्रद्धालुओं की टोली निर्धारित रूट पर भ्रमण के लिए निकली। भक्तिमय कीर्तन और जयकारों से नगर गुंजायमान हो उठा। गुरुद्वारा से निकलकर प्रभात फेरी जायसवाल मोहल्ला, अस्पताल तिराहा, जयहिंद चौराहा, परसोहिया मोहल्ला, गांधी चौक, खनुआ तिराहा होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान सिख समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, अमरिंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह, सोनू गांधी, चरनप्रीत सिंह, अनमोल सिंह, सुरजीत सिंह, अनुप्रीत कौर, ईश्वरपीत सिंह, जसप्रीत सिंह, करमजीत सिंह, सतपाल सिंह, तजिंदर पाल, बादल सिंह, ऋषि सिंह, जीतू सिंह, हरमिंदर आदि मौजूद रहे।