फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सामुदायिक शौचालय बदहाल, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। ग्राम पंचायत ठूठीबारी स्थित यात्री प्रतीक्षालय के बगल में बना सामुदायिक शौचालय इन दिनों बदहाली का शिकार है। यहां आने वाले यात्रियों को परेशानयों का सामना करना पड़ रहा है। ठूठीबारी यात्री प्रतीक्षालय के पास बस/टैक्सी पार्किंग स्टैंड है, जहां से रोजाना सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही है। सार्वजनिक शौचालय की बदहाली यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत है। सबकुछ जानते हुए भी जिम्मेदार उदासीन हैं। पंचायत सचिव पिंटू रौनियार ने बताया कि सामुदायिक शौचालय की स्थिति संज्ञान में है। यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय का जल्द ही कायाकल्प कराकर उसे फिर से चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें