फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी पानी का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी पानी में गिरे बिजली के पोल, आपूर्ति ठप
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में शुक्रवार देर रात तेज आंधी से जगह-जगह झोपड़ी और टीनशेड उड़ गए। वनटागियां गांव में छह झोपड़ियां उजड़ गईं। शादी समारोह में लगे पंडाल भी उजड़ गए। वहीं, बिजली के पोल गिरने से गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है, उसे ठीक करने के लिए जिम्मेदार जुटे हैं। निचलौल क्षेत्र में करीब 31 पोल टूटने से 55 गांवों में आपूर्ति ठप है। सदर क्षेत्र में पांच पोल टूट गए हैं। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दो से तीनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
अड्डा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आंधी के साथ बरसात हुई। जिससे पेड, बिजली के पोल गिर गए। शादी समारोह के लिए सजे पंडाल भी गिर गए। वहीं, अड्डा बाजार के अवर अभियंता पीएन कश्यप ने बताया कि आंधी से भैसहिया पाठक सिवान में एक पोल और बरवाखुर्द में दो पोल टूटकर गिर गए। उसे लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार आंधी के दौरान सिसवां कस्बे में जैनी छपरा स्थित बड़ी मस्जिद के ऊपरी बिल्डिंग का टिनशेड गिर गया। वहीं, 11 हजार के लाइन पर पेड़ की डाली गिरने से रात में विद्युत आपूर्ति ठप हुई।
---
झोपड़ी पर गिरा पेड़
चौक बाजार। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा सेखुई में शुक्रवार रात पीपल का पेड़ झोपड़ी पर गिरा। वहीं, पेड़ के नीचे दबने से भैंस घायल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें