फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 3.13 करोड़ की लागत से बन रहा विद्युत उपकेंद्र

Mon, 10 Mar 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। अब लोगों को लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से जल्द निजात मिल जाएगी। धनेवा-धनेई में विद्युत उपकेंद्र बनकर लगभग तैयार हो चुका है। इसकी कुल लागत 3.13 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

नए विद्युत उपकेंद्र से लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही, बैकुंठपुर स्थित नगर फीडर और चौक फीडर का लोड भी कम होगा, जिससे पूरे क्षेत्र में बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। मऊपाकड़ से लेकर निचलौल रोड तक की आबादी वाले इलाकों में रहने वाले लोग और व्यापारी इससे लाभान्वित होंगे।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ग्रामीण और शहरी इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। महराजगंज में इस तरह के विकास कार्यों को केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं का परिणाम बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना और ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत देशभर में लाखों गांवों में बिजली पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में महराजगंज जिले को भी एक और नया विद्युत उपकेंद्र मिला है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
बिजली व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी
वर्तमान में कुल 30 विद्युत उपकेंद्र कार्यरत हैं, जबकि दो नए उपकेंद्र निर्माणाधीन हैं। दो अन्य प्रस्तावित हैं। जिले में कुल 4.25 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें से 5,000 उपभोक्ता इस नए उपकेंद्र से जुड़ेंगे। इससे जिले में बिजली आपूर्ति का ढांचा और मजबूत होगा। नए विद्युत उपकेंद्र चालू होने से घरेलू, औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने में यह उपकेंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि गर्मियों में बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या से लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें