महराजगंज। बृहस्पतिवार की शाम को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने पशुपालन विभाग की समीक्षा में समस्त गो आश्रय केंद्रों में संरक्षित गोवंशों की गणना 27 फरवरी को करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पोषण अभियान में जनपद की खराब रैंकिंग पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सैम/मैम बच्चों के पोषण की सतत निगरानी और उसमें सुधार के निर्देश दिए। कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के मामलों में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद व अन्य मौजूद रहे।