फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने बृहस्पतिवार को नगर स्थित पार्टी के नए कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मिले दिशा-निर्देशों से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा की सरकार पूरी तरह घबराई हुई है। इसके कारण आए दिन कार्यकर्ताओं और जनता के साथ भी अत्याचार किया जा रहा है लेकिन हमें इससे डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। हमारा साहस और जनता के लिए किया जा रहा पार्टी का संघर्ष ही इस राजशाही हुकूमत से आजादी दिला सकती है। आप सभी पार्टी को सशक्त कर जनता के हितों की लड़ाई में हमेशा अग्रसर रहें।
इस दौरान पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अबरार इराकी, जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ल, सदा मोहन उपाध्याय, गंगाजल चौरसिया, दिग्विजय पटेल, विनोद सिंह केसी पांडेय, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष निहाल इराकी, प्रमोद दुबे, उदय प्रताप सिंह, अनिरुद्ध यादव, कमरुलहोदा, हबीबुल्लाह खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें